Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

उधर प्रधानमंत्री बने PM मोदी… इधर तेजस्वी यादव ने दे दिया बड़ा बयान, पटना पहुंचते ही खूब बोले

नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार (10 जून) की शाम पटना पहुंचते ही केंद्र पर जमकर बरसे. मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है. बिहार के मंत्रियों को भी उनकी जिम्मेदारी दे दी गई है. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का है कि किसे कौन सा विभाग दिया जाता है. काम किसी भी विभाग में होना चाहिए, लेकिन जिस बिहार की वजह से आप प्रधानमंत्री बने हैं, आपने झुनझुना थमा दिया है.

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार शपथ ली है लेकिन इस बार का जो विपक्ष है बहुत ही मजबूत है. पीएम मोदी ने बार-बार चुनाव में कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे, लेकिन इस बार के चुनाव में नहीं कहा था. इस बार बिहार निर्णायक भूमिका में है. नीतीश कुमार और सब लोग को बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के लिए मांग करनी चाहिए.

 

 

‘सबसे कमजोर पीएम साबित होंगे नरेंद्र मोदी’

 

 

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में आरक्षण को हम लोगों ने बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक कर दिया है. उसको भी नौवीं सूची में डालना चाहिए. साथ ही देश भर में जातीय आधारित जनगणना करानी चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि अब पीएम मोदी इधर उधर बोलकर निकल नहीं सकते. जो विपक्ष है वह बहुत मजबूत है. ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है. इस बार बीजेपी खुद बहुमत पार नहीं कर पाई है. खुद बैसाखी पर है. तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, लेकिन इस बार सबसे कमजोर पीएम साबित होंगे.

 

 

आगे तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि 2019 (लोकसभा चुनाव) में हमें कितनी सीटें आईं थीं? जीरो. 2020 (विधानसभा चुनाव) में सबसे बड़ी पार्टी (आरजेडी) बनकर आई. इस बार (लोकसभा चुनाव 2024 में) चार सीट आई तो अगली बार यह चार गुना बढ़ेगा.

Related posts

सोनिया गांधी के समक्ष तेजस्वी के रखे पक्ष पर जेडीयू का जोरदार हमला…”खाते हैं बिहार का, गाते हैं दूसरे राज्य का”- नीरज कुमार

Bihar Now

भागलपुर के नाथनगर में बम ब्लास्ट, 2 बच्चे घायल… मची अफरा-तफरी…

Bihar Now

पटना में बदमाशों के हौसलें बुलंद, बीच बाजार में पत्रकार की जेब से उड़ाया मोबाइल … 2 दिन बाद भी हवा में हाथ पैर मार रही पुलिस !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो