Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में निगरानी के हत्थे चढ़ा दारोगा, गिरफ्तारी के लिए मांगे थे रिश्वत…

पटना निगरानी की टीम ने बेगूसराय के भगवानपुर थाने में पदस्थापित एक दारोगा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सोमवार (10 जून) की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. दारोगा ने गिरफ्तारी के लिए रिश्वत मांगे थे. निगरानी के हत्थे चढ़े दारोगा का नाम विनीत कुमार झा है. उसे निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव निवासी सौरभ कुमार अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके साथ छिनतई और मारपीट की थी. इस मामले में सौरभ कुमार ने भगवानपुर थाने में मामला दर्ज करवाया था.

इस केस का अनुसंधान दारोगा विनीत कुमार झा कर रहे थे लेकिन मामले को उन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दिया था. सौरभ ने जब दारोगा विनीत कुमार झा पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने 15 हजार रुपया देने के लिए कह दिया.

इस पूरे मामले में सौरभ कुमार ने जब देखा कि टालमटोल किया जा रहा है और बिना पैसे दिए काम नहीं बनने वाला है तो उन्होंने इस संबंध में पटना निगरानी में शिकायत कर दी. इसके बाद सोमवार (10 जून) को निगरानी ने भगवानपुर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण से रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपया लेते हुए रंगे हाथ दारोगा को गिरफ्तार कर लिया…

Related posts

बीआरबीसीएल की नई पहल,एक कदम उज्ज्वल भविष्य की ओर… नैगम सामाजिक दायित्व के तहत हो रहा है बालिका सशक्तिकरण अभियान का आयोजन…

Bihar Now

सिविल सेवा 2020 का रिजल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर…

Bihar Now

सियासी कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्यसभा सांसद हरिवंश की मुलाकात, मुलाकात के क्या मायने ? …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो