Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

स्वास्थ्य विभाग का एक और हैरतअंगेज कारनामा ! … अब प्लास्टर की जगह मरीज के पैर में बांधा कार्टून…

मुजफ्फरपुर- बिहार सरकार के लाख प्रयास और दावे किए जाने के बाद भी बिहार के स्वास्थ्य विभाग का हाल खस्ता है. लगातार सामने आ रही बिहार के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के बाद भी विभाग के अधिकारी और डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.

ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मुजफ्फरपुर जिले से आया है. बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग का अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के टूटे पैर में प्लास्टर कर प्लेट लगाने की जगह कार्टन बांध दिया गया है.

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद SKMCH की अधीक्षक डॉ विभा ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति का बेहतर इलाज किया जायेगा और इसके लिये डॉक्टर को निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्लेट की जगह पैर में कार्टून को बांधने के संबंध में डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की जायेगी….

यह पूरा मामला उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल SKMCH का है, जहां बीते दिनों बाइक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए जिले के मीनापुर के बरांडा मझौलिया के नीतीश को भर्ती कराया गया था और उसके बायें पैर की हड्डी फ्रैक्चर थी. लेकिन इस मरीज के पैर में प्लेट लगा कर प्लास्टर करने के बजाये डॉक्टर ने टूटे पैर में कार्टून बांधकर बैंडेज कर दिया है.

मामले की जानकारी के बाद से हरकत में आए मेडिकल कॉलेज की प्रशासन ने कहा कि मरीजों के साथ इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पर सवाल उठता है कि आखिर लगातार अपने कारनामों से स्वास्थ्य विभाग चर्चाओं में मुजफ्फरपुर से कैसे रहता है…

आखिर कारनामों से पहले किसी भी बड़े अम्लका ध्यान क्यों नहीं जाता या यूं कहें कि हम बिहार के स्वास्थ्य सेवा है किसी भी सूरत में नहीं सुधरेंगे चाहे सरकार कितनी भी दावे कर ले। बरहाल मुजफ्फरपुर सहित आसपास के इलाकों में चर्चाओं का बाजार ने माहौल को स्वास्थ्य विभाग के प्रति हसीनुमा जरूर बना दिया है…

Related posts

आरा में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, दलित छात्रा के साथ 4 लड़कों ने की दरिंदगी, वीडियो वायरल…

Bihar Now

काम नीतीश का और श्रेय तेजस्वी लें: विजय चौधरी ने विधानसभा में बताया कि जेडीयू ने क्यों तोड़ा राजद से गठबंधन?

Bihar Now

श्याम बसंत महोत्सव शुरू, हजारों की तादाद में लोगों ने निकाली निशान यात्रा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो