Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, सरेशाम एक व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली…

बेगूसराय के बाजोपुर पोखर के निकट गुरुवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।घायल की पहचान सीमावर्ती विभूतीपुर थाना क्षेत्र के मंदा गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र दीपक सिंह के रूप में की गई।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब साढे सात बजे स्कूटी पर दो लोग सवार होकर साठा की तरफ से आए और मंसूरचक की ओर जा रहे थे।बाजोपुर पोखर के निकट पहुंचते ही पीछे से एक बाईक पर तीन अज्ञात अपराधी आए और स्कूटी सवार दीपक और पीछे बैठे मकदमपुर निवासी स्व रामतनूक चौधरी के पुत्र अरूण चौधरी को रोक दिया।इसी बीच लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी।गोली बारी  की घटना में एक गोली दीपक सिंह के जांघ में लगी।घ

के बाद अपराधी फरार हो गए। घायल को लोगों ने बेगूसराय ईलाज के लिए ले गए।इधर घटना की सूचना पर मंसूरचक थाने के एस आई मो तल्हा भी वहां पहुंचे।

दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू का दूकान खोले हुए है और दूकान बंद कर इसी रास्ते रोज अपने घर मंदा आया जाया करता था।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Bihar Now

Live Casino Eps Einzahlung

Bihar Now

मोकामा गोलीकांड के आरोपी मोनू के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सोनू- मोनू की बहन ने किया विरोध…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो