Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : पटना के सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, वकील की जिंदा जलकर मौत, 4 घायल… लापरवाही या हादसा ?…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा हुआ है … बुधवार को तकरीबन 1.30 बजे पटना के सिविल कोर्ट उस वक्त अफरातफरी मच गई,जब अचानक कोर्ट के अंदर गेट नंबर 3 पर बड़ा धमाका हुआ …मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया …

हर कोई धमाके की वजह जानने के बजाए जान बचाने की जद्दोजहद में भागने लगे.. लेकिन हादसे की चपेट में तीन वकील आ गए… जिसमें एक वकील की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है …उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है …

जानकारी के मुताबिक, पटना के सिविल कोर्ट में धमाके की आवाज ट्रांसफार्मर विस्फोट से हुई, जिसमें वकील दवेंद्र कुमार (50 वर्ष) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि 2 और वकील घायल हैं, जिसमें एक की हालत काफी नाज़ुक बताई जा रही है …घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का आलम है … घटना की सूचना मिलते ही तमाम वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और तफ्तीश जारी है …

सबसे बड़ा सवाल कि ये महज एक हादसा या लापरवाही का नतीजा है  ?….

 

Related posts

वार्ड पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, गाछी में बैठने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

जमुई ऑक्सफोर्ड स्कूल की बस पलटी,आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल..

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो