Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बाढ़ ने मचाया तांडव, देखते देखते धाराशायी हो गया दरभंगा का ये अस्पताल, लाखों की लागत से बना था भवन !…

दरभंगा – कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक देते हुए धीरे-धीरे तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ की तेज रफ्तार ने ईंटहर पंचायत के सामौरा गांव में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को शनिवार को धराशाही कर दिया है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही इस भवन की मरमती चार लाख रुपया से किया गया था। तथा इस स्वास्थ केंद्र से चार हजार की आबादी लाभ उठा रहे थें।

चार लाख की लागत से हुआ था भवन का जीणोद्धार

दरअसल, कमला नदी में उफान आने के बाद तटबंध के अंदर बसे गाँव चारो तरफ से पानी से घिर गया है।जिसके कारण लोगो का प्रखण्ड मुख्यालय से गांव का संपर्क टूट गया है। लोग जैसे तैसे कर के नाव के सहारे बाजार पहुंचते है। वही बाढ़ के पानी की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए अंचल प्रशासन द्वारा तटबंध पर नजर रखा जा रहा है। साथ ही गांव के लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

इलाके के लोगो मे दहशत का माहौल

वही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के धराशाही होने के बाद इलाके में लोगो को डर सताने लगा है। लोगो का कहना है कि पानी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। अगर इस रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो हर साल की भांति इस वर्ष भी तबाही आयेगा। वही उन्होंने कहा कि इस प्रखंड के 10 पंचायत बुरी तरह बाढ़ से न सिर्फ प्रभावित होते है। बल्कि जान-माल के साथ ही घर का भारी क्षति हो जाता है।

सुभाष शर्मा के साथ राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

लॉक डाउन के दौरान पहली फ्लाइट पहुंची पटना, पहुंचने वालों के चेहरे पर लौटी मुस्कान…

Bihar Now

Bihar Now

लालू-नीतीश के शासनकाल पर जबरदस्त प्रहार !… “बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट कुछ भी नहीं बनता, सिर्फ नौजवान लड़कों को बनाया जा रहा मजदूर”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो