Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मोतिहारी में कोर्ट परिसर में गोलीबारी , कोर्ट कर्मी संजय ठाकुर को अपराधियों ने मारी तीन गोली, मौत…

मोतिहारीं से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अरेराज कोर्ट परिसर में बेखौफ अपराधियो ने गोली चलाया है। गोली कोर्ट के पदचर संजय ठाकुर को लगी हैं। जिसे इलाज के लिए ले जाने में दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है हर रोज की तरह संजय आज भी बस से कोर्ट करने गया था, इसी बीच जैसे ही बस से उतर कर कोर्ट परिसर में प्रवेश किया वैसे ही बाइक सवार अपराधियो ने उस पर आँधाधुन फायरिंग शुरू कर दी, इस दौरान अपराधियो को तीन गोली संजय को लगी, एक छाती, दाहिने और बाएं हाथ मे लगी है।

गोली की आवाज सुन कर वहा के चाय दुकानदार ने शोर मचाया, तब जा मर कोर्ट के दो कर्मी उसे आनन फानन में हवाहवाई टेम्पू से लाद कर अरेराज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया। इस दौरान उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।

तीन माह पहले हुई थी पोस्टिंग

बताया जा रहा है कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी संजय ठाकुर पहले ढाका कोर्ट में थे, तीन माह पहले ही उसका पोस्टिंग अरेराज अनुमंडलीय कोर्ट में हुआ था।

क्या कहते है एसडीपीओ

घटना की जानकरी मिलने के बाद मौके पर पहुचे अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार गोविंद गंज और अरेराज ओपी की पुलिस मौके पर पहुच घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया हैं। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका हैं।

Related posts

Free Bonus Au Pokies No Download

Bihar Now

Kasyno Minimalna Wpłata 50 Zł

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो