Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मोतिहारी में व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस..

मोतिहारी के मधुबन पुरानी बाजार स्थित उपहार टेलर्स संचालक सरफ़राज़ को अपराधियो ने गोली मारकर घायल कर दिया है। अपराधियों की गोली सरफराज के सर को छू कर निकल गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे सीएचसी मधुबन में प्राथमिक इलाज के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया।सूचना पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह,सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विनीता सिन्हा मौके पर पहुच मामले का जांच शुरू कर दिया है। मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारी वहां लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
वही बताया जा रहा है कि टेलर मास्टर अपनी दुकान में कपड़ा सिलाई कर रहा था। इस दौरान कपड़ा सीने के लिए देने दो लोग आए। कपड़ा सिलाई की बात करते करते एक युवक ने सरफराज के सिर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों ही बदमाश बाइक से फरार हो गए। दोनों युवकों ने मास्क पहन रखा था। पुलिस फिलहाल दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, घर में घुसकर एक महिला को गोली मारने का आरोप,महिला घायल…जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

Breaking : चुनाव के दिन ही निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की कोरोना से मौत, एम्स में चल रहा था इलाज..

Bihar Now

नीतीश सरकार और चिराग पर पशुपति कुमार पारस का हमला, बोले- बिहार में घृणित अपराध रोकने में सरकार विफल, नरेंद्र मोदी के कारण 5 सीट पर जीत हुई

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो