Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार संभालेंगे कमान !… जेडीयू की बैठक जारी…

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटकलों के मुताबिक ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में पार्टी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में ललन सिंह ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। संभावना है कि नीतीश एक बार फिर से जेडीयू के अध्यक्ष पद की कमान भी संभाल लें।

ललन सिंह सुबह नीतीश कुमार के आवास गए थे जहां से दोनों एक ही कार से पार्टी की मीटिंग के लिए कन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। जदयू की माीटिंग में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश बीजेपी से बातचीत नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में नीतीश ने साफ किया कि उनकी बीजेपी से कोई बातचीत नहीं चल रही है और जेडीयू इंडिया गठबंधन के साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

Related posts

तेजस्वी यादव ने नाराज जीतन राम मांझी को दिखाई हैसियत, कहा- बाहर का रास्ता खुला है ? …

Bihar Now

दलित महिला की हत्या में राजद के पूर्व विधायक को उम्रकैद

Bihar Now

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अपने आदेश पर अड़े के के पाठक, कहा – हर हाल 9 बजे से 5 बजे तक चलेगा स्कूल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो