Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली – सियासी कयासों के बीच चंद मिनटों में शुरू होगी जेडीयू की बैठक, नीतीश ले सकते हैं अहम फैसला ! …

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे और पार्टी में बड़े फेरबदल की अटकलों के बीच आज नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की दिल्ली में दो अहम बैठकें हैं।

पहली बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की है जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। दूसरी बैठक राष्ट्रीय परिषद की है जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। जदयू की आज की माीटिंग में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। जेडीयू, नीतीश और ललन सिंह का आगे का क्या प्लान है, इससे भी पर्दा उठ जाएगा

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि नीतीश कुमार बीजेपी से बातचीत नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में नीतीश ने साफ किया कि उनकी बीजेपी से कोई बातचीत नहीं चल रही है और जेडीयू इंडिया गठबंधन के साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

उधर, ललन सिंह के मना करने के बाद भी उनके इस्तीफे पर चर्चा जारी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक से एक दिन पहले दिल्ली में जुटे तमाम नेताओं ने कहा कि यह एक सामान्य बैठक है, जो हर साल होती है।

वहीं जदयू की बैठक से पहले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार अगर पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहता है तो क्या किसी को आपत्ति हो सकती। सब कुछ नीतीश जी का ही है।

वो पार्टी के सर्वमान्य नेता है। लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या फैसला होगा ये अभी कैसे बता सकते हैं। क्या आईएएस की परीक्षा देने से पहले प्रश्व पता होते हैं।

Related posts

शर्म करो सरकार !… यह कैसा गार्ड ऑफ ऑनर!…

Bihar Now

पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, नियुक्ति की मांग को लेकर प्रर्दशन कर रहे थे अभ्यर्थी, पुलिस ने किया बल प्रयोग…

Bihar Now

विधानसभा परिसर में भिड़े BJP – RJD के विधायक, अपमानजनक शब्दों का किया प्रयोग…RJD विधायक ने कहा – बदतमीज है ये बीजेपी विधायक संजय सरावगी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो