Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, सीएम का ललन सिंह के इस्तीफे से इनकार…

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की खबरों को खारिज कर दिया। गुरुवार को जब सीएम से यह पूछा गया है कि यह चर्चा है कि आप एनडीए में जा सकते हैं तो इस सवाल को वे टाल गए।

आज शाम 4:30 बजे दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। नीतीश इस बैठक में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।

इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पटना में कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं। वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, पहला चक्रव्यूह अवध बिहारी को स्पीकर बनाना… नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं। लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।

उन्होंने कहा कि उनके पास एक रास्ता यही है कि वह तेजस्वी को सीएम बना दें और दूसरा – JDU का RJD के साथ विलय कर दें। यही दो रास्ता है अगर नहीं माने तो उनका जाना तय है।

Related posts

Big Breaking : बिहार सरकार ने सेना से मांगी मदद, सूबे में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए मांगी मदद…

Bihar Now

बिहार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! छुट्टी से पहले जान लें ये नया नियम

Bihar Now

आर्मी वाहन‌ की चपेट में आने से दो किशोर सहित तीन की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो