Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : वैशाली में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के आभूषण लूट मौके से फरार हुए अपराधी…

वैशाली में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में सामने आया है। जहाँ महुआ पातेपुर रोड में कृष्णा ज्वेलर्स में बाइक सवार अपराधियों ने करोड़ों रुपए के आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया है।

अपराधियों ने आभूषण दुकान में दिनदहाड़े की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की चार बाइक पर सवार होकर 8 की संख्या में आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

अपराधियों ने दुकान मालिक को बांधकर की लूटपाट की और उनकी जमकर पिटाई भी की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। हालाँकि अभी लूट की रकम का खुलासा नहीं है।

Related posts

दरभंगा सोना लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 अपराधी गिरफ्तार, 1 किलो 287 ग्राम सोना जब्त…

Bihar Now

बिहार में हीट वेव कब तक, प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून ?…

Bihar Now

बढ़ते अपराध को लेकर SP पर जमकर गरजे गिरिराज !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो