Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : आरा में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या…

आरा : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से है जहां गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हत्या की यह वारदात आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने जेल रोड के एक व्यवसायी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां मारी. गोलियां लगने से जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक बाइक से पहुंचे अपराधियों ने व्यवसायी पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वो अपनी दुकान खोलने पहुंचा ही था. मृतक व्यवसायी का जेल रोड में इलेक्ट्रॉनिक अप्लाएंसेज और पंखे की दुकान है. मृतक की पहचान स्व प्रसून्न चंद्र जैन के पुत्र सलील जैन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है…

Related posts

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौतः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही गई जान

Bihar Now

देश में राजनीति की परिभाषा बदली.. धर्म के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा: मुकेश सहनी

Bihar Now

Gambling Online Regulation New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो