Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली…

इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है,जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है.. जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के बरूराज के पश्चिम पोखरा के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है.. पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधियों को गोली लगी है..

जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर रविवार की शाम पेट्रोल पंप और बाइक एजेंसी को लूटने पहुंचे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। एनकाउंटर में गोली लगने से तीन अपराधी घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज़ के लिए भेजा गया। मौके से कुल आठ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि दो भागने में सफल रहे।https://youtu.be/Mn7Zpf0MZWY

मौके से एक बोलेरो और एक बाइक को जब्त किया गया। पांच पिस्टल और गोली भी बरामद हुई है। इस दौरान भागदौड़ और अफरातफरी में गिरने से दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। मौके पर एसएसपी जयंतकांत कैम्प कर रहे हैं। बरुराज के अलावा मोतीपुर, साहेबगंज और कथैया थाना की पुलिस समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

इलाके में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया चौक पर पेट्रोल पंप और एक बाइक एजेंसी एक ही परिसर में है। रविवार शाम 10 की संख्या में अपराधी इसे लूटने पहुंचे। अपराधी बोलेरो और दो बाइक से थे। पुलिस को इस घटना की भनक लगते ही पेट्रोल पम्प के आसपास सादे लिबास में कैम्प करना शुरू कर दिया। वाहन से अपराधियों के उतरते ही पुलिस ने धावा बोल दिया। पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया। जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस को फायरिंग करना पड़ा।

पुलिस की तरफ से फायरिंग होता देख अपराधी जान बचाने के लिए चौर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने भी उनका पीछा किया। चौर में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस दौरान तीन अपराधियों को गोली लगी और वे वहीं पर गिर गए। अन्य छह अपराधियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। कुल आठ की गिरफ्तारी हुई। उन सभी के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।

चंदन कुमार, बिहार नाउ, मुजफ्फरपुर

Related posts

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी,एक सिपाही से हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट की वारदात…

Bihar Now

Live Pokies For Fun With Bonus

Bihar Now

ट्रक की चपेट में आने से उप मुखिया पति की मौत, आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस पर किया पथराव, मचाया बवाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो