Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मोतिहारी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, मचा कोहराम…

इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है। जहां नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन किशोर की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों के शव को निकाल लिया गया है। जैसे किशोर की डूबने की सूचना गांव वालों को मिली सभी चवर की ओर चल दिये।

किशोर की डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करवाई में जुटी है। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चनरहिया गांव सेवरहा चेवर की बतायी जा रही है।

घटना उस वक्त घटी जब हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चनरहिया गांव के निमिया माई के पास चंवर के पानी में नहाने गया था, इसी बीच तीन किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे जी परिजनों को मिली घर मे कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान गोल्डन कुमार, रौनक कुमार औऱ कुंदन कुमार के रूप में हुई हैं। तीनों बच्चे एक ही पट्टीदारी के बताए जा रहे हैं।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

अचानक सचिवालय पहुंचे नीतीश कुमार, गायब मिले कई अधिकारी-मंत्री,मच गया हड़कंप…

Bihar Now

NEET पेपर लीक मामले में तेजस्वी के PS प्रीतम को EOU ने पूछताछ के लिए बुलाया… भेजा नोटिस

Bihar Now

Breaking : केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के काफिले पर हमला, लगाए गए मुर्दाबाद के नारे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो