Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मोतिहारी में व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस..

मोतिहारी के मधुबन पुरानी बाजार स्थित उपहार टेलर्स संचालक सरफ़राज़ को अपराधियो ने गोली मारकर घायल कर दिया है। अपराधियों की गोली सरफराज के सर को छू कर निकल गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे सीएचसी मधुबन में प्राथमिक इलाज के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया।सूचना पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह,सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विनीता सिन्हा मौके पर पहुच मामले का जांच शुरू कर दिया है। मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारी वहां लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
वही बताया जा रहा है कि टेलर मास्टर अपनी दुकान में कपड़ा सिलाई कर रहा था। इस दौरान कपड़ा सीने के लिए देने दो लोग आए। कपड़ा सिलाई की बात करते करते एक युवक ने सरफराज के सिर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों ही बदमाश बाइक से फरार हो गए। दोनों युवकों ने मास्क पहन रखा था। पुलिस फिलहाल दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, महागठबंधन के विधायकों का हंगामा जारी

Bihar Now

चंदा वसूली कर रहे युवक और पुलिस के बीच झड़प, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, दर्जनों लोग घायल…

Bihar Now

Big Breaking: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी, सरेराह पेट्रोल पंप कर्मी से अपराधियों ने लूटा 8.5 लाख…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो