Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर रेड: 3 ठिकानों पर ED कर रही है छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हो रही है कार्रवाई

IAS संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पटना से दिल्ली तक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 3 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है। कुछ दिन पहले ही ED ने संजीव हंस के खिलाफ मनी लैंड्रिंग एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान ED को संजीव हंस की पत्नी के अलावा उनके कई रिश्तेदारों के खिलाफ भी सबूत मिले थे। इसी के तहत आज सुबह से कार्रवाई जारी है।

90 लाख कैश और 13 किलो चांदी हुआ था जब्त

इससे पहले वरीय आईएएस संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के करीबियों के ठिकानों से ईडी ने 90 लाख कैश और 13 किलो चांदी की सिल्ली जब्त किया था। इनके ठिकानों से कई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य भी मिले थे।

ईडी ने संजीव और गुलाब के करीबियों के दिल्ली, कोलकाता और मुंबई स्थित चार ठिकानों पर बुधवार को सर्च किया था। दो माह पहले ईडी ने मनी लाउंडिंग मामले में संजीव व गुलाब के पटना, पुणे, पंजाब, दिल्ली, नोएडा समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Related posts

“बिहार गौरव सम्मान” से नवाजे गए सुप्रसिद्ध समाजसेवी अजय सिंह…. दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय अखबार के कार्यक्रम में मिला सम्मान…

Bihar Now

Big Breaking : JDU नेता का आपत्तिजनक हालात में वीडियो वायरल, वीडियो कॉलिंग के दौरान चैटिंग करते वीडियो वायरल, राजगीर JDU महादलित सेल के नेता का है वीडियो…

Bihar Now

गंडक और कोसी बराज के 56 फाटक खोले गए, नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ का संकट गहराया

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो