Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

“ICU” में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था !… अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने पर मरीज की तड़प-तड़प कर मौत…जवाब दें स्वास्थ्य मंत्री इस मौत का जिम्मेदार कौन ?…

ये क्या हो रहा है नीतीश जी? कहाँ है आपका दुलारा स्वास्थ्य मंत्री? लोग मर रहे है – तेजस्वी यादव…

बड़ी खबर जो बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को सवालों के घेरे में ला दी है.. भागलपुर के बाद अब कटिहार से खबर आ रही है जहां सदर अस्पताल में आक्सिजन नहीं मिलने से एक मरीज की मौत हो गई है..कोरोना काल के बीच ऐसी खबरें सिस्टम पर न सिर्फ सवाल खड़ा करता है बल्कि खोखले सिस्टम का एक प्रमाण भी है..

जानकारी के मुताबिक,कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि पेट दर्द और खांसी की शिकायत पर मरीज को अस्पताल लाया गया था लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद डॉक्टर ने इलाज नहीं किया, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई है..

वहीं इस मामले में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से सवाल करते हुए कहा है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ख़ुद आईसीयू में है। 15 वर्षों की सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री नकारात्मक राजनीति में लीन होकर नदारद है।

हालांकि इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए कटिहार DM से बिहार नाउ की टीम लगातार संपर्क करने की कई बार कोशिश की लेकिन रिंग होने के बावजूद वो फोन पिक नहीं किए..न ही उधर से कोई जवाब मिला…

महीप राज, पटना

Related posts

अपराधियों का तांडव, एक युवक को मारी गोली, युवक घायल…

Bihar Now

बिहार की मशहूर साहित्यकार अनामिका और मैथिली रचनाकार कमलकांत झा को मिला वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं..

Bihar Now

गंडक और कोसी बराज के 56 फाटक खोले गए, नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ का संकट गहराया

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो