Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक का अपने ही सरकार पर जोरदार हमला…

उदासीन है बिहार सरकार और जिला प्रशासन- JDU MLA…

बोगो सिंह,JDU विधायक, मटिहानी,बेगूसराय
बोगो सिंह,JDU विधायक, मटिहानी,बेगूसराय

बेगूसराय में मटिहानी से जदयू विधायक बोगो सिंह ने अपने ही सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। विधायक बोगो सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच सही से राहत नहीं मिलने पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन सौ प्रतिशत संवेदनहीन हो गई है।

श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन राहत के बदले सिर्फ एसी कमरे में बैठ कर सिर्फ समीक्षा बैठक कर रही है। यहां अधिकारी एसी गाड़ी से बांध किनारे या वोट से जल बिहार कर रहे हैं।

जिला प्रशासन को राहत वितरण से कोई मतलब नहीं है और 100% उदासीन है और मानवता नाम की कोई चीज नहीं बची है। राहत के नाम पर लूट और घोटाला मचाया हुआ है, पशु चारे के लिए 2 किलो भूसा 2 मीटर पन्नी दिया जा रहा है।बेगूसराय में सबसे अधिक पंचायत मटिहानी विधानसभा का प्रभावित है यहां विधायक खुद बगडोभ गांव में पिछले 3 दिनों से राहत शिविर चालू कर रखा है यहां से रोजाना 5000 पैकेट पूरी सब्जी बनाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच दी जा रही है।

बेगूसराय संवाददाता,बिहार नाउ

Related posts

भ्रष्टाचारी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री, सड़क से सदन तक करेंगे विरोध ! … नीतीश कुमार पर विजय सिन्हा का जोरदार हमला…

Bihar Now

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन …

Bihar Now

पटना सिविल कोर्ट के वकीलों की मांग के साथ खड़े हुए हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट, बिहार सरकार और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से की बड़ी मांग !…

Bihar Now