Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

NDA में सियासी घमासान !… NDA सांसद ने बढ़ा दी चिराग के चाचा की टेंशन, चिराग के साथ चुनाव लड़ने का कर दिया ऐलान…

वैशाली के सांसद वीना देवी ने कहा वैशाली से ही लडूंगी चुनाव चिराग पर है भरोसा…

मुजफ्फरपुर- वैशाली लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद वीना देवी ने आज मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की और कहा कि वैशाली से लडूंगी चुनाव चिराग पासवान पर है पुरा भरोसा आपको बताते चलें कि 2024 लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रही है सियासत भी गर्म होती जा रही है इसी क्रम में आज वैशाली के सांसद विना देवी ने मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर वैशाली लोक सभा से चुनाव लडने की घोषणा कर दी।

विना देवी कही चिराग पासवान पर है पूरा भरोसा

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वैशाली के वर्तमान सांसद विना देवी ने कहा कि वैशाली लोक सभा से ही लडूंगी चुनाव यहां किसी की नहीं गलने वाली है दाल चिराग पासवान पर है मुझे पूरा भरोसा वही बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारों से गद गद दिखी विना देवी

कहा आने वाले समय का है पुकार चिराग पासवान हो मुख्यमंत्री

वही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से रूबरू होते हुए वैशाली के वर्तमान सांसद विना देवी ने कहा कि चिराग पासवान युवाओं के दिलों का धड़कन है युवा उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है वही महिला पुरुष सभी लोग चिराग पासवान को पसंद करते हैं और आने वाले समय का पुकार है कि बिहार में चिराग पासवान मुख्यमंत्री बने ताकि बिहार का विकास हो सके

वैशाली सीट पर कई लोगो की है दावेदारी

वही आपको बता दें कि जहां अभी तक 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा तक नहीं हुआ है वही अभी से ही वैशाली लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई है जिसके बाद लोजपा राम विलास पार्टी के कई दावेदार वैशाली लोकसभा चुनाव से चुनाव लड़ने को लेकर ताल ठोकते नजर आ रहे हैं

लोजपा में टूट के समय वर्तमान सांसद ने पशुपति कुमार पारस को किया था समर्थन

आपको बताते चले की बीते दिनों जब लोजपा में टूट हुई थी तो एक तरफ चिराग पासवान और दूसरी तरफ उनके चाचा पशुपति कुमार पारस ने अलग-अलग पाटिया बनाई थी जिसमें वैशाली के वर्तमान सांसद बीना देवी ने पशुपति कुमार पारस का समर्थन किया था तो क्या अब उसी संसद का चिराग पासवान समर्थन करेंगे यह तो देखने वाली बात होगी

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद ने कहा सुबह का भूला शाम को वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते

वही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि जब लोजपा में टूट हुई थी तो अपने चिराग पासवान का साथ छोड़कर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस का साथ दिया था तो इस मुद्दे पर सांसद बिना देवी ने सीधे तौर पर कहा कि अगर सुबह का भूला शाम को अपने घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते और हमें पूरा विश्वास है कि चिराग पासवान हम पर विश्वास जरूर करेंगे

वही आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज कुछ ही दिनों में होना है जिसको लेकर सभी पार्टियों के बीच सरगर्मी बढ़ी हुई है इस दौरान अभी तक किसी भी पाटियो के द्वारा सीट का बंटवारा तक नहीं हुआ है बावजूद इसके सभी संसदीय क्षेत्र में दावेदारी को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है लोग अपने-अपने संसदीय क्षेत्र पर ताल ठोक रहे हैं लेकिन इस बीच सबसे बड़ी बात यह है कि क्या लोजपा में टूट के समय जो सांसद चिराग पासवान को छोड़कर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस का समर्थन किया था क्या इस संसद पर एक बार फिर से चिराग पासवान अपना भरोसा करेंगे या फिर वैशाली संसदीय क्षेत्र से किसी और की दावेदारी मजबूत होगी.

 

Related posts

BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, Perfection IAS‌ में 07 सितंबर से नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bihar Now

ग्रामीणो ने कोशी नदी में पकड़ा मगरमच्छ …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो