Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

NPR को लेकर सदन में पारित हुआ प्रस्ताव बिहार की आवाम की जीत है – मनोज झा…

बेगूसराय में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दिल्ली हिंसा और बिहार विधानसभा में एनसीआर और एनपीआर को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है इसे जन दबाव कीजिए तो बिहार की आवाम की जीत बताया।

मनोज झा ने कहा कि बीजेपी के मौजूदगी उसके अहंकार उसकी हठधर्मिता की मौजूदगी में उन्हें पीछे हटना पड़ा और बिहार पहला राज्य बना जहां एनसीआर और एनपीआर पर प्रस्ताव पास हुआ । जो केंद्र 1 इंच पीछे नहीं हटने की बात कही उन्हें मिलो दूर आज भेज दिया गया। बिहार विधानसभा में जन दबाव में नीतीश कुमार को झुकना पड़ा और सर्वसम्मति से विधानसभा में एनसीआर और एनपीआर को लेकर प्रस्ताव पास किया गया।

मनोज झा ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। दिल्ली में अनुराग ठाकुर वारिस पठान और कपिल मिश्रा के जहरीले बयान के कारण हिंसा भड़की है। शांतिपूर्ण चल रहा आंदोलन अचानक हिंसा में कैसे बदली इसकी हो जांच। 1984 के बाद दिल्ली ने ऐसा दिन कभी नहीं देखा था । कोई भी आंदोलन बापू के रास्ते से जीती जा सकती है आंदोलन में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड अभियान 2023 वेस्ट जोन फाइनल सफलतापूर्वक हुआ संपन्न, एनआईसीई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए G-20 मंच को किया स्वीकार …

Bihar Now

Buckler Trucking Roulette Nz

Bihar Now

दरभंगा में फर्जी ISKCON मंदिर के नाम पर उगाही का आरोप !… मंदिर के व्यवस्थापक का निष्कासित पुजारी पर गंभीर आरोप …

Bihar Now