Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

PMCH पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री पर फेंकी स्याही,स्याही फेकने वाला युवक मौके से हुआ फरार…

पटना के PMCH में डेंगू के मरीज को देखने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर पटना में दो अज्ञात युवकों ने स्याही फेंकी है। स्याही फेंकने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।कहा जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री निरीक्षण के बाद जब गाड़ी में बैठने पहुंचे कि उसी वक्त उन पर स्याही फेंकी गयी। स्याही मंत्री के शरीर के साथ-साथ गाड़ी पर भी जा लगी।

जानकारी के मुताबिक, दो युवाओं ने अश्विनी चौबे के चेहरे को निशाना बनाते हुए स्याही फेंकी और फरार हो गए। स्याही फेंकने के बाद चौबे की सुरक्षा में लगे जवानों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। अश्विनी चौबे ने स्याही फेंकने की इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो पहले अपराध जगत से नाता रखते थे और किसी जमाने में अपराध के क्षेत्र में काफी आगे थे।

इससे पहले चौबे ने पीएमसीएच अस्पताल में डेंगू के मरीजों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि बड़े पैमाने पर डेंगू फ़ैल गया है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Related posts

मैथिली छठ गीत के दो गाने रिलीज, लेखिका शोभना ठाकुर ने लिखी मनमोहक गीत…

Bihar Now

RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में कराया गया भर्ती…

Bihar Now

Breaking : कयामत की रात !… तेजस्वी यादव के आवास पर अचानक सैकड़ों की तादाद में पहुंची पुलिस फोर्स…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो