Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

‘RJD को ज्ञान का अभाव’, किस बात पर बोले JDU नेता नीरज कुमार? LFJ केस पर भी दी प्रतिक्रिया

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार (25 फरवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आरजेडी पर जमकर हमला किया. आरजेडी की चुनौती पर नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी को ज्ञान का अभाव है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, जेडीयू के अध्यक्ष, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष, हम के अध्यक्ष और आरएलएम के अध्यक्ष, यानी बिहार में जो एनडीए के पांच दल हैं (बिहार में) उनके प्रदेश अध्यक्ष ऐलान कर चुके हैं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में ही 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए लड़ेगा. 2025 से 2030 फिर से नीतीश.

नीरज कुमार ने कहा कि जिलावार एनडीए का जो कार्यकर्ता सम्मेलन चला था उसमें भी खुले मैदान में एनडीए के अलग-अलग दल के प्रदेश अध्यक्षों ने ऐलान किया था. बता दें कि आरजेडी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि है कि हिम्मत है तो ऐलान करे कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेंगे.

पीएम मोदी कल (सोमवार को भागलपुर में) जेडीयू को झटका दे गए. ऐलान नहीं किया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे और 2025 में सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे. जो महाराष्ट्र में शिंदे के साथ हुआ वही बिहार में होगा. ज्यादा विधायक रहने पर बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी.

दूसरी ओर राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू को मंगलवार को झटका लगा. एलएफजे (लैंड फॉर जॉब) केस से जुड़े मामले में सीबीआई की दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया. लालू, बेटी हेमा और तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया है. 11 मार्च को पेश होने को कहा है. इस पर नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव की न्यायिक दुर्गति हो रही है. जैसा किए हैं वैसा भोग रहे हैं.

नीरज कुमार ने कहा कि रेलवे में नौकरी देने के बदले में जमीन तो उन्होंने अपने परिवार के लोगों से भी ली है. लालू ने अपने बड़े भाई मंगरु राय के परिजन को नौकरी दी तो जमीन ली. राबड़ी देवी के चाचा नाटा चौधरी के परिजन को नौकरी दी तो उनसे भी जमीन लिखवा ली.

Related posts

औरंगाबाद में IED बम बरामद, नक्सलियों के मंसूबे पर CRPF ने फेरा पानी…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेस की नहीं हो सकती अनदेखी…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर की काजल सिंह बनीं मिस पटना

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो