Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

असत्य पर सत्य की जीत… पटना में धू-धू कर जला 70 फीट का रावण, जय श्री राम के नारों से गूंजा गांधी मैदान…

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयदशमी पर श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया. यहां देखते-देखते 70 फिट का रावण का पुतला धू-धू कर जल गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया.

वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान राम को तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी इसके बाद लंका दहन हुआ और फिर श्रीराम ने तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन कर दिया. इस दौरान गांधी मैदान में पहुंची लाखों की भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए.

इससे पहले राम, लक्ष्मण और वानर सेना की झांकी गांधी मैदान पहुंची और फिर हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका से माता सीता को मुक्त करा कर लंका दहन किया गया.

इसके बाद यहां प्रभु श्रीराम और दशानन रावण के बीच युद्ध का नजारा भी देखने को मिला. भगवान श्रीराम ने सबसे पहले कुंभकर्ण फिर मेघनाद और आखिर में रावण का वध किया.

असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा को लेकर पटना के गांधी मैदान में इस बार 70 फीट का रावण, 65 फीट का मेघनाद और 60 फीट का कुम्भकर्ण का पुतला बनाया गया था.

इस बार रावण का पुतला ग्रीन पटाखों से बनाया गया था. साथ ही रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण को खड़ा करने के लिए सीमेंटेड चबूतरा भी बनाया गया था. रावण दहन देखने के लिए लाखों की भीड़ पहुंची. इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी.

Related posts

भागलपुर इंटरसिटी जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका, 2 यात्री घायल, मची अफरा तफ़री, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

शुरू होने से पहले ही विवादों में तेजस्वी का ‘बेरोजगारी’ यात्रा, पोस्टर के जरिए तेजस्वी पर JDU का तंज !…

Bihar Now

मुंबई में विपक्षी दलों (INDIA) की तीसरी बैठक कब होगी , जानने के लिए पढ़िए ये खबर !….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो