Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर‌ को‌ मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

मामला टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला की घटना

आरा – शहर के टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला में मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर तरी मोहल्ला निवासी शेखर कुमार का 16 वर्षीय पुत्र अंशु राज है। वही जख्मी किशोर ने बताया कि आज शाम बाजार से चना खरीद कर घर जा रहा था। उसी घर के समीप कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग किया जा रहा था।उसे लगा कि बम फटा है।फा

के दौरान उसे गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया।इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी को गोली दाहिने हाथ में लगी है। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

 

Related posts

कोरोना से निपटने को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक… दिए कई अहम निर्देश..

Bihar Now

Breaking : नहीं रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता सदानंद सिंह, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर…

Bihar Now

चाइल्ड लेबर ट्रैकिंग सिस्टम में बेहतरीन कार्य के लिए बिहार को रजत मेडल मिला : सुरेंद्र राम

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो