Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस..

सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के गंगजला वार्ड नम्बर –18 स्थित जगदम्बी निवास में किराए का कमरा लेकर अकेले रहने वाली बीए की एक छात्रा ने गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका छात्रा का नाम संगीता कुमारी बताया जाता है जो सत्तर कटैया प्रखंड के मेनहा गांव की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि मृतिका सहरसा में किराए के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद मृतिका के परिजन मौके पर पहुँचे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

फिलहाल मृतिका ने आत्महत्या क्यों किया सपष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। मौके पर सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एसआई दृष्टि पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

Exclusive: लॉक डाउन के दौरान बेखौफ अपराधी… पुलिस लाइन में घुसकर एक सिपाही को मारी गोली, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

पटना में गंगा पर 6 लेन का नया पुल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा…

Bihar Now

सरकार के अल्टीमेटम के बावजूद हड़ताल पर डटे सफाई कर्मी, मंत्री के आवास के बाहर मरा जानवर फेंक कर जताया विरोध !

Bihar Now