Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कांग्रेस और RJD की राह पर पप्पू यादव, पूर्णिया में रैली कर दिखाएंगे अपनी ताकत, कयासों पर लगाया विराम!

पटना: बिहार की राजनीति में पांच बार लोकसभा तय करने वाले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) अपने जन अधिकार पार्टी के बैनर तले आगामी 9 मार्च को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में विशाल रैली करने वाले हैं. पार्टी के नेताओं का दावा है कि इस रैली में तीन लाख से अधिक लोग आएंगे. यह रैली पप्पू यादव की पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही है. इससे पहले यह चर्चा चल रही थी कि पप्पू यादव की पार्टी कांग्रेस (Congress) में विलय हो जाएगी और आगामी लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha Election 2024) पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेंगे, लेकिन अभी तक उसका रास्ता साफ नहीं दिख रहा है और इस बीच पप्पू यादव पूर्णिया में रैली करके अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रहे हैं.

पप्पू यादव पूर्णिया में लगातार तैयारी कर रहे हैं.

अब सवाल उठता है कि इस रैली में पप्पू यादव किसे ताकत दिखाएंगे? एनडीए को या महागठबंधन को. हालांकि पप्पू यादव अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर लगातार हमला करते रहे हैं और इस रैली में भी वह अपनी जवानों से पीएम मोदी पर ही हमला करेंगे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस रैली में कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना की बात चरितार्थ हो रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव की अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले पप्पू यादव पूर्णिया में लगातार तैयारी कर रहे हैं.

Related posts

IIT एडवांस के परिणाम में “OMEGA” का जलवा कायम !.. ओमेगा के बच्चों ने एक बार फिर बनाया नया कीर्तिमान…

Bihar Now

पटना के शुल्क(निवारण) के मुख्य आयुक्त के रूप में निशीथ गोयल ने किया पदभार ग्रहण, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ कार्य का रहा है अनुभव…

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर‌ का बड़ा असर, दरभंगा का यौन शोषण आरोपी कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो