Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा‌ भागलपुर का ये इलाका…जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, मौत…

जमीन कारोबारी के भाई ने शहर के कई दिग्गजों का नाम दर्ज कराया f.i.r. में ,जल्द खुलेंगे राज*

रिपोर्ट-विवेक कुमार,भागलपुर

भागलपुर में पुलिस का इकबाल मानो खत्म हो गया हो, अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही चला जा रहा है, खासकर भागलपुर में गोलीबारी की घटना काफी बढ़ गई है हबीबपुर का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, गोलीबारी की घटना में एक जमीन कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई ,ताजा मामला हबीबपुर थाना क्षेत्र के धोबिया काली रोड के समीप का है

जहाअपराधियों द्वारा अलीगंज महेशपुर का रहने वाला जमीन कारोबारी राकेश कुमार सिंह की लगातार चार गोली मारकर हत्या कर दी गई!अपराधियों द्वारा युवक को एक गोली पीछे से कनपटी पर मारी गई और तीन गोलियां पीठ पर मारी गई जिससे जमीन कारोबारी राकेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ,वही घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुवी है

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी एवं कई थानौ की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी , वही हबीबपुर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अधिकारी ने बताया की आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है ,वही मृतक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज महेशपुर का रहने वाला जमीन कारोबारी राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है,

बताया जा रहा है कि मृतक राकेश सिंह कई वर्षों से प्रॉपर्टी डीलर का काम किया करता था। पैसे की लेनदेन में कई बार कई लोगों से तू तू मैं मैं भी हुई थी। वहीं जमीन कारोबारी राकेश सिंह के भाई मोनू सिंह ने बताया कि मेरे भाई राकेश सिंह विगत 6 वर्षों से प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार किया करते थे जिसमें कुछ लोगों के पास मेरे भाई का लाखों रुपए बकाया था वह कई बार पैसे को लेकर मांगने भी गए थे लेकिन इन्हें नहीं दिया जा रहा था, हो सकता है

उसी की दुश्मनी निकालने के लिए मेरे भाई को गोली से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया हमें हमारे भाई के मौत का इंसाफ चाहिए, मृतक के भाई मोनू सिंह ने बताया कि हमारे भाई के मौत में भागलपुर के कई दिग्गज लोग शामिल हैं जिसका मैंने f.i.r. में नाम का जिक्र कर दिया है

हमारे भाई का कई लोगों के पास लाखों रुपए बकाया था जिसके चलते मेरे भाई को लोगों ने मार डाला। वहीं सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह पता चल रहा है कि मृतक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है और अपराधी काफी तेजी से भागने में सफल हो गए , मौके से एक मोटरसाइकिल मिला है हमलोग नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहे हैं उम्मीद है जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे।

 

Related posts

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, दो‌ बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 6 घायल …

Bihar Now

पटना में बर्थडे पार्टी में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया रेस्टोरेंट सील, 6 लोग गिरफ्तार

Bihar Now

Breaking: सुपौल में घर में घुसकर मर्डर से सनसनी, अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो