Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप !..अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, कहा- आखिर कितनी नरबलि ?…

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विपक्ष का रौल बड़ी खूबी के साथ निभा रहे हैं. विपक्ष में रहते हुए वो लगातार बिहार सरकार की कमियों और नाकामी को उजागर कर रहे हैं. बिहार में बढ़ते अपराध पर तो वो सरकार को घरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने नीतीश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट कर लिखा, “अपने हाल के दिनों में सत्ता संरक्षित व संपोषित अपराधियों द्वारा अनेक नेताओं सहित सैंकड़ों लोगों की निर्मम हत्या की गयी है तथा तीन सांसदों को ‘धमकी’ मिली है. मुख्यमंत्री अपराध और बदहाल विधि व्यवस्था को लेकर बिल्कुल ही बेखबर और बेफिक्र है”.

नेता प्रतिपक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि “अपराधियों के तांडव पर सरकार और एनडीए के नेताओं की चुप्पी उनके जरिए गुंडों, बदमाशों को दिए जा रहे संरक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है. बिहार की डबल इंजन सरकार अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आखिर और कितनी नरबलि लेती रहेगी ?”

Related posts

बिहार : के के पाठक समेत 7 IAS का तबादला, शिक्षा विभाग से हटाए गए के के पाठक… देखिए, पूरी लिस्ट…

Bihar Now

Breaking : ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार संभालेंगे कमान !… जेडीयू की बैठक जारी…

Bihar Now

पुलिस सप्ताह के दौरान SP ने नक्सल प्रभावित गांव को लिया गोद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो