Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा के एक पुलिस अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

दरभंगा में कोरोना के बढ़ते मरीज के बीच शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार सहित 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। दरअसल सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पिछले तीन चार दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने रैपिड एंटीजन से जांच कराया तो वे कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं। वही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वही जिले में 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पॉज़िटिव मरीज की संख्या बढ़कर 1,961 हो गयी है। वहीं पूर्व के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अबतक 1364 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। वही सरकारी आकड़े के अनुसार जिले में एक्टिव केस की संख्या 582 है तथा कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 15 है। वही प्रशासन के द्वारा अभी तक करीब 57 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

अगर संसद में नहीं घुस पाते तो दूसरा प्लान भी था आरोपियों के पास !… पूछताछ में खुलासा

Bihar Now

Breaking : पुलिस अभिरक्षा से शराब कारोबारी फरार, कल हुई थी गिरफ्तारी…

Bihar Now

Pokies In Australia Sign Up Bonus No Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो