Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा में पीएम के दौरे को लेकर DM व SSP ने किया स्थल का निरीक्षण,चाक- चौबंद सुरक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन…

रभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अब चरम पर है। दरभंगा जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से 5 सीटों पर 3 नवंबर को जबकि शेष 5 सीटों पर 7 नवंबर को चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करने दरभंगा आएंगे।

उनकी सभा ललित नारायण मिथिला विवि के राज मैदान में आयोजित है। इसको लेकर प्रशासन सुरक्षा की तैयारियों में जुटा है। गुरुवार को दरभंगा डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी बाबूराम ने राज मैदान का निरीक्षण किया।

डीएम और एसएसपी ने कहा कि पीएम की सभा मे सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल और जिला पुलिस को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। लोगों को मास्क लगा कर आना होगा।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

कांग्रेस पर जेडीयू विधायक का करारा हमला… “नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के योग्य, पैसे के बल पर चुनाव जीतते हैं अजीत शर्मा” …

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार…

Bihar Now

सासाराम में मंदिर में डबल मर्डर से सनसनी, दो लोगों की गला काटकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो