Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधबिहार

दर्दनाक हादसे में एक बालक व एक किशोरी की मौत, मचा कोहराम…

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में घर के समीप गड्ढे में डूबकर एक बालकeds एवं एक किशोरी की मौत हो गई। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा राजापुर राघो गॉंव की है । दोनों ही मृतक आपस में फुआ और भतीजे थे ।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रियांशु कुमार घर के समीप ही गेंद खेल रहा था और खेलते खेलते ही प्रियांशु कुमार की गेंद गड्ढे में चली गई । गेंद निकालने के लिए जैसे ही प्रियांशु कुमार गड्ढे में कूदा तो वह डूबने लगा । प्रियांशु कुमार को डूबते देख प्रियांशु की बुआ कीर्ति कुमारी उसे बचाने के लिए गड्ढे में गई लेकिन वह भी डूबने लगी। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों गहरे पानी में डूब चुके थे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी ।

गौरतलब है कि इस बार बलान नदी में अत्यधिक पानी आने की वजह से जहां तहां बड़े-बड़े गड्ढों में भी पानी भर गया है और उसी से यह हादसा हुआ । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बलशर्मा

Related posts

क्या ‘दूसरे नीतीश’ बन पाएंगे निशांत कुमार? विरासत, सियासत, वंशवाद और जनस्वीकार्यता की बड़ी चुनौती…

Bihar Now

Boulder Bucks Online Slot

Bihar Now

घरेलू विवाद में एक शख्स ने फहले अपनी मां की पिटाई की, फिर खुद कर लिया खुदकुशी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो