Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा में 6 टुकड़ों में मिली प्रेमी विकास की लाश, प्यार का नतीजा…रूह कंपा देनेवाला खून !..

दिल्ली की श्रद्धा मर्डर केस और उसके शव के 35 टुकड़े किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के नालंदा से एक ऐसा ही दिल दहला वाली घटना सामने आई है. सिर्फ़ यह है कि बिहार में हुई इस घटना में इश्क का गुनाहगार एक शख्स बना जिसकी न केवल बेरहमी से हत्या कर दी गई बल्कि शव को 6 टुकड़ों में बांटकर ज़िले के अलग अलग जगहों पर फेंक दिया गया. जो बीते 16 नवंबर की शाम से लापता था.

जिसका सबसे पहले 17 तारीख की शाम को नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव स्थित छिलकापर से बोरी में बंद युवक का दो हाथ और दो पैर बरामद हुआ था. जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे तभी ग्रामीणों को इसकी नज़र पड़ी और फिर शक हुआ कि किसी की हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंक दिया है.

पुलिस तबसे से इस घटना के पीछे लगी और युवक के अलग अलग टुकड़े में हुई निर्संश हत्या के बॉडी को दीपनगर और गर्दन का हिस्सा पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. हत्या की वजह भी प्रेम-प्रसंग थी. जहां विकास कुमार चौधरी को शादीशुदा महिला से प्रेम करना महंगा पड़ गया. दरअसल मामला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र नांनद गांव निवासी नरेश चौधरी का (30) विकास चौधरी बुधवार की देर शाम से लापता हो गया था. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीच धड़ को दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो सिर को पटना के पुनपुन स्थित नदी में बोरे में बन्द अवस्था में बरामद कर लिया गया है.

पुलिस ने जब इस केस में शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. विकास की प्रेमिका ज्योति देवी और उसके पति रंजन ने मामले को पर्दाफाश किया. बताया जाता है कि प्रेमी विकास चौधरी प्रेमिका ज्योति से मिलने उसके ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव पहुंच गया था. इस बात की भनक ज्योति के पति को लग गई. फिर क्या था मामला जानते ही वो भड़क गया और पत्नी के साथ मिलकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी. फिलहाल हत्या के इस मामले में और कौन-कौन लोग शमिल हैं, उनकी भी पहचान की जा रही है. प्रेमिका ज्योति देवी का मायके बिहार के रामचंद्रपुर स्थित घर में विकास किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था. उसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ.

इसी बीच दोनों को शादी भी हो गई. जहां विकास की एक पुत्र है, तो वहीं नूरसराय के बाराखुर्द निवासी रंजन कुमार की पत्नी ज्योति के भी दो पुत्र हैं. फिर भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग रुकने का नाम नहीं ले रहा था. वहीं, घटना के संबंध में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि दम्पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रेमी विकास के शव के छह टुकड़ों को जिन्हें हत्या के बाद अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है…

Related posts

Big Breaking : अभी-अभी सीवान में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली…

Bihar Now

हेलिकॉप्टर में जश्न !… 200 सभाएं पूरी होने पर मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव ने हेलिकॉप्टर में काटा केक…

Bihar Now

बिहार : JDU नेता की हत्या, बदमाशों ने अपहरण कर जिंदा जलाया…मचा कोहराम..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो