Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

निशांत कुमार के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद संजय झा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘हमारे नेता…’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. फोटो में निशांत कुमार के साथ नीतीश कुमार के दो करीबी नेता संजय झा और विजय चौधरी दिख रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद चर्चा और तेज हो गई कि निशांत की जेडीयू में एंट्री पक्की है. निशांत को लेकर जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगे हैं. खैर तमाम चर्चाओं के बीच संजय झा का बड़ा बयान आया है.

सोमवार (17 मार्च, 2025) को संजय झा दिल्ली में एएनआई से बातचीत कर रहे थे. पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में लगे पोस्टर पर उन्होंने कहा, “इस पार्टी के नेता नीतीश कुमार हैं, इस पार्टी को उन्होंने ही बनाया है. हमारे नेता नीतीश कुमार हैं और उनके नेतृत्व में हम 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.”

बिहार में दो-दो एएसआई की हाल ही मौत हुई है. विपक्ष सवाल उठा रहा है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ गई है. इस पर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “इस सरकार में अगर कोई गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और पुलिस यह भी देख रही है कि ऐसा करने वाले किस पार्टी के समर्थक और किस पृष्ठभूमि से हैं. पुलिस जनता की आवाज पर काम कर रही थी. पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई. आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, स्पीडी ट्रायल में कार्रवाई होगी.”

इससे पहले मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी निशांत को लेकर बीते रविवार को बयान दिया था. साथ में तस्वीर सामने आने के बाद उन्होंने यह कहा कि निशांत कुमार की जेडीयू में क्या भूमिका होगी यह नीतीश कुमार को तय करना है. जेडीयू को नीतीश कुमार ने खड़ा किया है. इस पार्टी के वह सर्वमान्य नेता हैं. इस पार्टी में वही बात होती है जो नीतीश कुमार फैसला लेते हैं. उन्हीं के फैसले पर पार्टी का भविष्य भी निर्भर करता है.

Related posts

Different Varieties Of Pokies In Australia

Bihar Now

बिहार में “जंगल” राज, नीतीश कुमार को छोड़ देनी चाहिए सत्ता, अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर गिरिराज का हमला …

Bihar Now

BJP में टूट का डर !… बीजेपी विधायकों को पटना से बाहर ले जाने की रणनीति…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो