Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार की पार्टी के नेता ने तेजस्वी यादव को बताया ‘ट्विटर’ बबुआ, कहा- ‘ट्वीट के भरोसे रहने वाले…’

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट पर JDU नेता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बहुत परेशानी में हैं. उनके पिता ने ऐसा कृत्य किया कि पूरे परिवार को कानून के लपेटे में ले लिया. न्यायालय, CBI, ED में पेशी और बहुत से आर्थिक अपराध के मामले हैं. इनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव हुआ और इनकी पार्टी 4 सीटों पर सिमट गई. हमें तीसरी नंबर की पार्टी कहते थे और आज हमारे 12 सांसद हैं. उनको राजनीतिक रूप से बेचैनी है.

RJD नेता तेजस्वी यादव ट्वीट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वह पहले अपने पिता (लालू प्रसाद यादव) को हटाने का संकल्प पूरा करें, जो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं, लेकिन खुद की पार्टी के भीतर भी उनका प्रभाव समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लिए बेचैन हैं और सत्ता की बेचैनी में षड्यंत्र रचकर सत्ता का खेल खेलते हैं. ऐसे लोग नैतिकता का त्याग करते हैं और बिहार की प्रगति में रुकावट डालने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने कहा कि अब बिहार को बढ़ाने और बचाने का वक्त है. बिहार के विकास के लिए ईमानदारी से भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद मुक्त और अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.

Related posts

मुजफ्फरपुर में फिर हर्ष फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

288 लोगों की मौत का गुनहगार कौन ?… एक ही जगह कैसे टकराई तीन‌ ट्रेनें ?…

Bihar Now

कोरोना को लेकर एलर्ट मोड पर दरभंगा DM, एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक मॉल और जिम भी बंद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो