Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“नीतीश कुमार ने स्वीकार लिया कि उनके चेहरे और तीर के निशान पर कोई चुनाव जीतने वाला नहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा JDU का बचना हो जाएगा मुश्किल”

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर और तीर छाप के बटन पर अब कोई चुनाव जीतने वाला नहीं है। JDU जो दल है वो नहीं बचने वाला है। नीतीश कुमार ने स्वयं मान लिया है कि उनके चेहरे पर एक भी वोट नहीं मिलने वाला है।

आज JDU के बैनर तले राजनीति करने वाले लोग समझ रहे हैं कि धीरे-धीरे ये JDU नाव डूब रही है। आज JDU का कोई भविष्य नहीं है या बड़ी संख्या में जदयू में जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि जब नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं पड़ेगा, JDU का संगठन है नहीं तो उनका क्या होगा। चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा JDU नाम के पार्टी का बचना और उस पार्टी के नाम पर वोट पड़ना बहुत मुश्किल दिखता है।

बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं या प्रधानमंत्री का चेहरा बन जाएं तो सच्चाई ये है कि बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं है। जिसको अपने दल का चेहरा बनाना है बना दे। बिहार की जनता यह भी देखेगी कि नीतीश कुमार नेता होने के नाते, सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते, राजनीतिक कार्यकर्ता आपने समाज के लिए काम क्या किया है ?..

Related posts

एक ही जिला , एक ही दिन, दो जांच केंद्र – कोरोना की रिपोर्ट एक केंद्र में नेगेटिव और दूसरे में पाज़िटिव…क्या जांच संख्या बढ़ाने के फेर में लोगों की जान के साथ हो रही है खिलवाड़ ?- तेजस्वी यादव…

Bihar Now

मौत का “पोखर” !… डूबने से 4 बच्ची की मौत, गांव में मातम… मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे देने का एलान…

Bihar Now

Breaking : अररिया में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल ध्वस्त, मचा हड़कंप … जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो