Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“नीतीश कुमार ने स्वीकार लिया कि उनके चेहरे और तीर के निशान पर कोई चुनाव जीतने वाला नहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा JDU का बचना हो जाएगा मुश्किल”

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर और तीर छाप के बटन पर अब कोई चुनाव जीतने वाला नहीं है। JDU जो दल है वो नहीं बचने वाला है। नीतीश कुमार ने स्वयं मान लिया है कि उनके चेहरे पर एक भी वोट नहीं मिलने वाला है।

आज JDU के बैनर तले राजनीति करने वाले लोग समझ रहे हैं कि धीरे-धीरे ये JDU नाव डूब रही है। आज JDU का कोई भविष्य नहीं है या बड़ी संख्या में जदयू में जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि जब नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं पड़ेगा, JDU का संगठन है नहीं तो उनका क्या होगा। चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा JDU नाम के पार्टी का बचना और उस पार्टी के नाम पर वोट पड़ना बहुत मुश्किल दिखता है।

बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं या प्रधानमंत्री का चेहरा बन जाएं तो सच्चाई ये है कि बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं है। जिसको अपने दल का चेहरा बनाना है बना दे। बिहार की जनता यह भी देखेगी कि नीतीश कुमार नेता होने के नाते, सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते, राजनीतिक कार्यकर्ता आपने समाज के लिए काम क्या किया है ?..

Related posts

Big Breaking : बिहार के एक कोर्ट परिसर में कोरोना विस्फोट, एक साथ आए 14 नए मामले आने के बाद दहशत में लोग…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… पेट्रोल पंप के कर्मी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर 2 खोखा बरामद…

Bihar Now

Breaking : महागठबंधन के तीन विधायकों ने फिर बदला पाला, BJP में शामिल हुए कांग्रेस-राजद के 3 विधायक… सियासी खेल जारी,अब किसकी बारी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो