Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“नीतीश जी, आखिर कब तक 15 वर्षों के कुशासन को पर्दे से छिपाएंगे” ?- तेजस्वी यादव

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी मौसम में पक्ष विपक्ष का वार पलटवार भी जारी है..एक बार फिर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है.. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासनकाल पर सवाल खड़े किए हैं…

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि हमने 100 दिन बाद मुख्यमंत्री को बँगले से निकलने के लिए मजबूर किया। सीएम निरीक्षण करने गए तो ग़रीबों की झोपड़ियों को पर्दे से ढकवा दिया ताकि कोई उनके 15 वर्षों का विकास ना देख सके। आदरणीय नीतीश जी, आख़िर कब तक 15 वर्षों के कुशासन को पर्दे से छिपाएँगे?

साथ ही तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार की महान जनता अब खुद इस पर्दे का पर्दाफ़ास करने को बेताब है। बंगले से बाहर नहीं निकलेंगे तो अधिकारी ऐसे ही गुमराह करते रहेंगे। ज़मीनी हक़ीक़त को जानने के लिए ज़मीन पर उतरना होगा, जनता के बीच जाना होगा। तेजस्वी यादव ने सोशल साइट्स पर लिखकर नीतीश कुमार पर हमला किया है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पटना के सचिवालय हाल्ट पर JAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, रेल डीएसपी के साथ हुई धक्का-मुक्की…

Bihar Now

सोन नदी में फंसे 30 ट्रकों को निकालने में नहीं मिली सफलता, पानी की तेज धारा में बह गये रास्ते… कवायद जारी …

Bihar Now

एसडीओ के औचक निरीक्षण से पीडीएस दुकानदारों में मचा हड़कंप

Bihar Now