Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में शुरू होगा रोड शो, नीतीश भी रहेंगे साथ…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना पहुंच गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उनका पटना में रोड शो थोड़ी देर में शुरू होने वाला है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ रहेंगे। पीएम मोदी का रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होगा और एसपी वर्मा मार्ग, एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, पीर मोहानी बुद्ध मूर्ति, कदमकुआं, बारी पथ और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक समाप्त होगा। पहले इसकी शुरुआत डाकबंगला से होनी थी, मगर आखिरी घंटों में सुरक्षा कारणों से रूट में बदलाव किया गया।

यह रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो के रूट पर पीएम मोदी को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश के साथ गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करेंगे। पटना में जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच लगाए गए हैं।

अलग-अलग झांकियां सजाई गई हैं। जगह-जगह फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया जाएगा। बीजेपी नेताओं का दावा है कि पीएम मोदी का पटना रोड शो ऐतिहासिक होगा।

सुरक्षा कारणों से पटना के कई रूट दोपहर बाद बंद कर दिए गए हैं। एसपीजी और बिहार पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

Related posts

Bihar Now

नीतीश कुमार के द्वार पर “अपनों ” की चीख !… न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचा जेडीयू नेता…

Bihar Now

Big Breaking: लॉक डाउन के बीच बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े दो युवक की गोली मारकर हत्या,हत्या से आक्रोशित लोगों का जबरदस्त हंगामा……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो