Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज था शख्स, गुस्से में फोन कर पटना जंक्शन को उड़ाने की दे दी धमकी, सहरसा से गिरफ्तार…

पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को रेलवे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी शख्स सहरसा जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सहरसा के सौर बाजार निवासी राजेश कुमार रंजन के रूप में हुई है। वह सीआरपीएफ की नौकरी छोड़कर सहरसा में हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहा था।

पटना रेलवे पुलिस के एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया, “हमने सहरसा पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। उसने दावा किया कि वह अपनी पत्नी के दो व्यक्तियों- मुजफ्फरपुर के दीप शंकर पासवान और जलालगढ़ पूर्णिया जिले के चांद किशोर के साथ विवाहेतर संबंधों से नाराज था।”‘

आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी पूजा का दीप शंकर पासवान के साथ अवैध संबंध था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उससे शादी करने के लिए मजबूर किया। शादी के बाद उसने अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। पासवान ने पूजा को उसके नाम से एक सिम कार्ड खरीदकर दिया, वह उससे बात कर सके। आरोपी ने कहा कि पूजा ने चांद किशोर के साथ भी विवाहेतर संबंध विकसित किया और वह दोनों के साथ फोन पर बात करती थी।”

ठाकुर ने कहा, “सोमवार को राजेश रंजन पूजा के विवाहेतर संबंधों को लेकर उससे नाराज हो गया और गुस्से में उसने उसका फोन लिया और पीसीआर पटना से संपर्क किया। उसने पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी दी।

Related posts

अनोखे अंदाज में RJD विधायकों का विधान परिषद में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन !…

Bihar Now

एसडीओ के औचक निरीक्षण से पीडीएस दुकानदारों में मचा हड़कंप

Bihar Now

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नम आंखों से ‌अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को देश हमेशा याद रखेगा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो