Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बाढ़ ने दी दस्तक, तटबंध के समीप बस्तियों में घुसा पानी,पानी के बीच लोगों की जिन्दगी…

लगातार बारिश से कोसी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने लगी है जिसके चलते तटबंध के आसपास के इलाके के लोग दहशत में हैं। मालूम हो कि कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण शुक्रवार को कोसी बराज से करीब 2 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कोसी में पानी बढ़ जाने से जहां तटबंध के अंदर पानी ही पानी नजर आ रहा है वहीं मरौना और निर्मली प्रखंड के तटबंध के किनारे बसे कई इलाकों के लोग दहशत में है। खास कर तटबंध के अंदर बसे बस्तियों में खास कर मरौना के खुकनाहा मेनहा लक्ष्मीनियाँ गोठ खुकनाहा सहित जोबहा आदि गावों में बाढ़ का लबालब पानी भर गया है जिससे लोग सकते में हैं।

लोगों ने जिला प्रशासन से नाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है ताकि वे लोग सुरक्षित बाहर निकल सके।तटबंध के अंदर बसे लोगों को कोसी के बढ़ते जलस्तर से जहां खाने पीने रहने की भारी कठिनाई हो गई है वहीं खेती वारी से लेकर माल मवेशियों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

विजय कुमार गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

BJP विधायक को पास जारी करने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन…पास जारी करने वाला SDO सस्पेंड…

Bihar Now

लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू परिवार को राहत, तेजस्वी, राबड़ी, मीसा समेत सभी आरोपियों को मिली जमानत…

Bihar Now

Bihar Now