Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के पुलिस विभाग में “जाति” कार्ड, जाति के आधार पर मिलेगी थानेदार की जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय का आदेश !…

बिहार के थानों में थानेदार के पदस्थापन में काबिलियत नहीं बल्कि सामाजिक समीकरण और जाति का ख्याल रखा जाएगा. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने बड़ा आदेश दिया है.पुलिस मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, डीआईजी और एसपी को पत्र लिखा है.पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पुलिस थानों में थानेदार की पदस्थापन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया जाए.

पुलिस मुख्यालय के आईजी की तरफ से यह आदेश दिया गया है. पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी सभी जिलों के लिए इस संबंध में आदेश निर्गत किया गया था कि, पुलिस थानों आउट पोस्टों में थानाध्यक्ष के पदस्थापन के क्रम में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना है.लेकिन पुलिस मुख्यालय के उक्त निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा है.

पुलिस मुख्यालय के आईजी की तरफ से एक बार फिर से सभी आईजी,डीआईजी और एसपी को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र के सभी थानों-आउटपोस्ट में थानाध्यक्ष के पदस्थापन के संबंध में समीक्षा करें.यह सुनिश्चित करें कि यथासंभव समाज के सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाए.पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद 17 सितबंर को इसकी समीक्षा भी की गई है।

Related posts

SSB के जवान ने नारोटिक्स तस्कर का किया खुलासा, रक्सौल बॉर्डर पर 12 करोड़ का ड्रग्स बरामद..

Bihar Now

सुपौल में यास तूफान का खासा असर, भारी बारिश से बाजार बना तालाब… दर्जनों दुकान व घरों में घुसा पानी… त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे लोग…

Bihar Now

नीतीश सरकार का “गुंडा” ADM ! … सवाल पूछने पर पत्रकारों के साथ मारपीट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो