Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो‌ पक्षों में झड़प व गोलीबारी… 2 लोग गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस…

बेगुसराय में जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेली की खबरें सामने आई है.. दो‌ पक्षों में जमीन को लेकर जमकर बवाल हुआ है.. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.. जिले के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के जगदीशपुर दियारा के वार्ड नंबर 4 में आज भूमि विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं…

जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के सर में ही गोली फंसी हुई बताई जा रही है । जबकि दूसरा घायल के भी सर में गोली लगते हुए निकल जाने की बात बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची बलिया पुलिस के द्वारा गंभीर रूप से घायल दोनों घायलों को इलाज के लिए बलिया के प्राथमिक अस्पताल में लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है …

जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मकान निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। इसको लेकर एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया तो वहीं दूसरे पक्ष के लोग जो मकान निर्माण करा रहे थे ..

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है । गोली लगने से घायल होने वालों में खिलाड़ी ठाकुर का 2 पुत्र शामिल है। जिसमें गंभीर रूप से घायल अर्जुन ठाकुर उम्र लगभग 50 वर्ष वहीं दूसरा पुत्र राजकुमार ठाकुर उम्र लगभग 45 वर्ष बताया गया है ।

Related posts

पटना में ट्रेन रोकने पहुंचे पप्पू यादव, आमरण अनशन पर PK अड़े… BPSC पर आर-पार, क्या करेगी नीतीश सरकार ?…

Bihar Now

एक महिला ने की खुदकुशी, हिरासत में पति, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस लाइन में चल रही छापेमारी, पुलिस महकमे में हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो