Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मानवता तार तार, महज 50 रुपए के लिए एक बच्चे की जमकर पिटाई,वसूले गए 5000 रुपए जुर्माना..

बेगूसराय में महज 50 रुपये चोरी के आरोप में एक किशोर की पिटाई की सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा वार्ड नंबर 11 की है । बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 11निवासी धर्मेंद्र शाह के पुत्र अंकित कुमार को शनिवार की देर शाम स्थानीय महिला राम माया देवी बुला कर ले गई और किसी काम करने की एवज में 50 रुपये देने का वादा किया । लेकिन अंकित कुमार ने उस काम को करने से इंकार कर दिया इसी से आक्रोशित होकर राम माया देवी ने पहले अंकित कुमार पर 50 रुपये चोरी का आरोप लगाया है एवं उसकी पिटाई कर दी । स्थानीय लोगों के द्वारा जब अंकित कुमार की दादी गंगा देवी को इस घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचकर पोते को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन राम माया देवी के द्वारा उसे धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया । फिर अंकित कुमार के पिता धर्मेंद्र साह मौके पर पहुंचे तब राम माया देवी ने 5000 रुपये जुर्माने की राशि वसूल कर अंकित को रिहा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कर रही साथ ही साथ पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
-मांलिि

Related posts

खतरे की घंटी की ओर बढ़ रहा बिहार, कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 136,पटना बना हॉट स्पॉट…

Bihar Now

दिसम्बर 2019 तक गढ़ बरुवारी से सुपौल दौड़ेगी ट्रेन…

Bihar Now

जाम से मिल सकेगी निजात, सीएम नीतीश कुमार ने एम्स-दीघा एलिवेटेड पथ का किया उद्घाटन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो