Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुंगेर में मामूली विवाद में युवक ने चला दी गोली, पिस्टल लहराते हुए वीडियो हो रहा वायरल, कार्रवाई कब ?…

मुंगेर में मामूली विवाद में एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी।इसके बाद उसका पिस्टल लहराते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।

मामला मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के धरहरा बाजार में बुधवार की दोपहर दो पक्षों में गोलीबारी हुई,तभी हाथ मे पिस्टल लहराते हुए विशाल कुमार का वीडियो वायरल हो गया।वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद जिला पुलिस मुख्यालय भी हरकत में आ गया,तभी मुंगेर एस पी ने धरहरा थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द विशाल की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।विशाल गोली चलाने के बाद धरहरा से फरार हो गया है।घटना को लेकर दो पक्षों के बीच गांव में तनाव की स्थिति है।पुलिस की हर मूवमेंट पर नजर है,धरहरा बाज़ार के हुई गोलीबारी के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों की माने तो आसपास के लोगो ने बीच-बचाव कर एक बड़ी घटना को टाल दिया गया।इस मामले में धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।दो पक्षों के बीच गोलीबारी की हुई इस मामले की जांच चल रही है।दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा,पुलिस हर एंगल बिंदु से मामले की जांच कर रही है।

जिस युवक का वीडियो और फोटो इंटनेट मीडिया पर वायरल हुआ है,उसके पास पिस्टल कहा से आया,पुलिस के लिए जांच का विषय है।हथियार लाइसेंसी था या अवैध इस पर भी पुलिस नजर रखे हुए है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ने कमर से पिस्टल निकालने के बाद किसी पर सीधा निशाना साधते हुए गोली चलाई है।वीडियो में गोली चलने की आवाज साफ सुनाई दे रही है,ग्रामीणों की माने तो गोली दोनो पक्ष की ओर से चलाई गई है,लेकिन वीडियो में एक पक्ष ही गोली चलाते दिख रहा है।

वही इस मामले में मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा काफी गंभीर मामला है धरहरा थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।पिस्टल लहराने वाले युवक की गिरफ्तारी जल्द आए जल्द करने को कहा गया है, किसी की दबंगई नही चलेगी ऐसे लोगो पर सीधा कानूनी कार्रवाई होगी।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

Online Casino Betting Nz

Bihar Now

UPSC और BPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 14 दिसंबर से Perfection IAS में नए बैच(इंग्लिश मीडियम) की शुरुआत…

Bihar Now

बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश व वज्रपात का अलर्ट… गंगा, सोन और पुनपुन नदी का बढ़ने लगा जलस्तर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो