Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BREAKING : धनकुबेर DEO रजनीकांत प्रवीण हुए निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, विजिलेंस की रेड में करोड़ों कैश बरामद…

बड़ी खबर बिहार के बेतिया के DEO रजनीकांत प्रवीण के घर सहित 7 ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है … जानकारी के मुताबिक, DEO के छापेमारी में अभी तक 2 करोड़ कैश बरामद किए गए हैं, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है …डीईओ रजनीकांत प्रवीण को निलंबित कर दिया गया है ।।

विजिलेंस की टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के 7 ठिकानों पर रेड की है। ये छापेमारी बेतिया, बगहा, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा में चल रही है।

गुरुवार की सुबह पटना से विजिलेंस की टीम बेतिया पहुंची। जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार के घर में कार्रवाई की गई है।

घर से 1.87 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने की खबर है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। DEO के घर नोट गिनने वाली मशीन भी मंगवाई है। आय से अधिक मामले में ये कार्रवाई की गई है।

रजनीकांत प्रवीण नालंदा के रहने वाले हैं। समस्तीपुर में उनका ससुराल है। इनकी पत्नी स्कूल चलाती हैं। साली भी टीचर है। रजनीकांत 3 साल से बेतिया में पोस्टेड हैं।

बेतिया में DEO ऑफिस के क्लर्क अंजनी कुमार के घर पर भी टीम पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। सभी लोग फरार हैं। कुल 7 ठिकानों पर रेड चल रही है। 40 सदस्यीय टीम छापेमारी में शामिल है।

Related posts

बेगूसराय में बलान नदी पर बना बांध टूटा, दर्जन भर गांव प्रभावित, मौके पर अभी तक नहीं पहुंचा सरकारी अमला…

Bihar Now

पीएम मोदी पर नीतीश सरकार के ‘मांझी’ का तंज, कहा – तस्वीर लगाने का इतना ही शोक है तो कोरोना से हो रही मृत्यु के डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर लगाई जाए….

Bihar Now

बिहार विधानसभा में तीखा संग्राम: सम्राट चौधरी का विपक्ष को सख्त संदेश, जानें क्या कहा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो