Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत, मुआवजे को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम…

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 को जाम किया। दरअसल बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो गांव के निकट एनएच 28 पर बुधवार की देर शाम एन एच पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने दो लोगों को ठोकर मार दी थी। इस घटना में घायल सुरो गांव निवासी 45 वर्षीय गुलाब साह की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई ।

गुलाब साह की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आज सुबह एन एच 28 को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

फिलहाल प्रशासन के द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20000 की राशि दी गई और आगे सरकारी प्रावधान के तहत सरकारी राशि देने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद जाम खत्म हुआ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
स्सी

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शुक्ला को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत, “न्यू मीडिया में हिन्दी साहित्य पर पीएचडी करने वाले विश्व के पहले विद्वान हैं डॉ शुक्ला…”

Bihar Now

Best Pokies With Welcome Bonus Machine

Bihar Now

“ICU” में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था !… अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने पर मरीज की तड़प-तड़प कर मौत…जवाब दें स्वास्थ्य मंत्री इस मौत का जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो