Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सही साबित हुआ गांधी सेतु की मेंटनेंस में हुए घोटाले का लगाया गया आरोप, मंत्री नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री !…

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि मैंने लगातार सदन से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से गांधी सेतु की मेंटेनेंस में 1000 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप लगाया था जो सही साबित हुआ है. इस आरोप की पुष्टि भारत के महालेखाकार ने कर दी है. .

.नीतीश कुमार बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करें. साथ उन तमाम लोगों को बर्खास्त किया जाए जो गांधी सेतु के नए रूप से निर्माण में कार्य कर रहे हैं.

मिश्रा ने कहा कि मैंने पिछले साल और इस साल सदन में हो रहे गांधी सेतु के मेंटेनेंस के नाम पर हो रहे गड़बड़ी को लेकर मैंने कहा था कि घटिया स्टील का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन इस बात को मंत्री नंद किशोर यादव झूठा करार दे रहे थे, लेकिन सीएजी रिपोर्ट से आज मेरा आरोप को सही साबित किया है. इस बात का जवाब नंदकिशोर को देना होगा. जो एग्रीमेंट हुआ था उसको उल्लंघन हो रहा है. यह सब जानते हुए भी घटिया सामानों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

मिश्रा ने कहा कि जो पहले अधिकारी इस काम में लगे थे और घटिया मेंटेनेंस का विरोध कर रहे थे. उन तीन अधिकारियों को हटा दिया गया. मैंने सदन में उठाया तो सदन में लोग इसको मजाक उड़ाकर निकल गए. सरकार जान बूझकर लोगों के जान खतरे में डाल रही है. जो खराब हिस्से को तीन महीने में गिराना था उसको एक बार में ही गिरा दिया गया. यह पहले ही तय था कि क्षतिग्रस्त हिस्से को गंगा नदी में नहीं गिराना है….

Related posts

मैथिलानी समूह सखी बहीनपा का छठा स्थापना दिवस का आयोजन, बालगृह के बच्चों के बीच बांटा गया खाने पीने का सामान, कॉपी, कलम इत्यादि…

Bihar Now

How Win Pokies In New Zealand

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की “खान सर ” से अपील, पूछा – छात्रों के हित में क्यों नहीं खटखटाते हैं न्यायालय का दरवाजा ?…

Bihar Now