Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

सीवान में जहरीली शराब से 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…शराबबंदी के बावजूद शराब से हो रही मौत ?…

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में 2 व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं 12 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि उसने शराब पिया था। परेशानी पूछे जाने पर बताया कि मुंह सुख रहा है।

वही तबीयत बिगड़ने के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना सीवान के नवीगंज थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है। एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से इलाके के लोग भी सकते में हैं। मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Related posts

राज्य के अधिकारियों के यहां तैनात अर्दली के AUDIT का आदेश

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी, सहरसा में कोर्ट कैंपस के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, एक शख्स को मारी गोली…

Bihar Now

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजभवन की सहमति के बिना कुलपतियों की बैठक बुलाना, उसमें शामिल न होने वालों के वेतन रोकना, इस तरह की कड़ी कार्रवाई करना दुखद है.

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो