Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दलित महिला की हत्या में राजद के पूर्व विधायक को उम्रकैद

समस्तीपुर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणव कुमार झा की अदालत ने सोमवार को दलित महिला की हत्या मामले में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम को उम्र कैद की सजा सुनाई।  अदालत ने पूर्व विधायक पर ₹25000 का जुर्माना भी लगाया है। घटना 2005 की है।

जानकारी के अनुसार 2 अगस्त 2005 को दलित महिला मंजू देवी को बंदूक के कुंदे से पीटा गया था घटना के 4 दिन बाद 6 अगस्त को मंजू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मंजू देवी की गोतनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी ।पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम को मामले में आरोपी बनाया गया था। तकरीबन 14 साल तक अदालत में सुनवाई होने के बाद राजद के पूर्व विधायक को हत्या मामले में दोषी माना गया। सोमवार को सजा सुनाई गई। राजद के पूर्व विधायक ने जिला न्यायालय के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात कही है।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

Bihar Now

Breaking : बिहार में सियासी बदलाव की बयार के आहट के बीच JDU के प्रदेश महासचिव का अपने पद से इस्तीफा, इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं…

Bihar Now

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिंदेश्वर पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की… शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी …

Bihar Now